Trending

पिंपरी-चिंचवड़ हादसा: 22 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Pimpri-Chinchwad Incident: Rescue operation underway for 22 hours; 6 still trapped in debris

पिंपरी-चिंचवड़/सान्वी देशपांडे : महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ शहर के मोशी इलाके में दो मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोगों के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका है। प्रशासन के अनुसार, हादसे के समय इमारत में लगभग 23 लोग मौजूद थे। घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया गया। पिछले 22 घंटों से लगातार चल रहे अभियान में अब तक 17 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

यह भी पढ़िए : 
भिवंडी TET पेपर लीक: 12 आरोपी गिरफ्तार,8 आरोपी कोर्ट में पेश

बचाव अभियान में नेशनल डिज़ास्टर रिस्पॉन्स फ़ोर्स (NDRF), फायर ब्रिगेड, पुलिस, पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम प्रशासन तथा साउथ हेडक्वार्टर की जॉइंट टास्क फ़ोर्स के इंजीनियर और मेडिकल टीमें संयुक्त रूप से जुटी हुई हैं। भारी मशीनों के साथ-साथ अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से मलबे को सावधानीपूर्वक हटाया जा रहा है ताकि अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला जा सके। प्रशासन ने आसपास के क्षेत्र को सुरक्षा की दृष्टि से सील कर दिया है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील की है। बचाव दल का कहना है कि जब तक सभी लोगों का पता नहीं चल जाता, तब तक राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker