Trending

TMC छोड़ BJP में शामिल हुए तीन पूर्व सांसद

Three Former MPs Leave TMC to Join BJP

प.बंगाल/प्रतिनिधि : पश्चिम बंगाल की राजनीति में गुरुवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब तृणमूल कांग्रेस (TMC) के तीन पूर्व राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव, प्रकाश चिक बारिक और सुखेंदु शेखर रॉय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य की मौजूदगी में तीनों नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर सामिक भट्टाचार्य ने तीनों नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि उनके पार्टी में आने से भाजपा संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार केंद्र सरकार के साथ सहयोग करने के बजाय लगातार टकराव की राजनीति कर रही है, जिससे राज्य के विकास कार्य प्रभावित हुए हैं।

यह भी पढ़िए :
यवतमाल बना महाराष्ट्र का नंबर-1 रोड सेफ्टी जिला

भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने भी ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में सत्ता का दुरुपयोग, भ्रष्टाचार और राजनीतिक हिंसा बढ़ी है। उन्होंने कहा कि राज्य में लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर किया गया है। इधर, हाल ही में टीएमसी से अलग हुए पूर्व क्रिकेटर और पूर्व सांसद युसूफ पठान ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान अभिनेता प्रोसेनजीत चटर्जी भी मौजूद रहे। हालांकि, युसूफ पठान या प्रोसेनजीत चटर्जी के भाजपा में शामिल होने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker