मोदी-अल्बानीज़ समिट : भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्ते मजबूत
Modi-Albanese Summit: Strengthening India-Australia Ties
विशेष/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ के साथ तीसरे वार्षिक भारत-ऑस्ट्रेलिया शिखर सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने, व्यापार, निवेश, रक्षा, शिक्षा, ऊर्जा तथा प्रौद्योगिकी सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गहरा विश्वास और मजबूत साझेदारी है। उन्होंने कहा कि दोनों देश विभिन्न क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं और भविष्य में भी “1+1” की भावना के साथ सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
यह भी पढ़िए : BRICS परिवहन मंत्रियों की बैठक आज से नागपुर में शुरू
इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय संस्कृति का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत में एक कहावत है कि जब एक और एक साथ आते हैं तो केवल दो नहीं, बल्कि ग्यारह बन जाते हैं। अर्थात एकता और सहयोग से शक्ति कई गुना बढ़ जाती है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यही भावना भारत और ऑस्ट्रेलिया की रणनीतिक साझेदारी की सबसे बड़ी ताकत है।
प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता (ECTA) दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों को नई दिशा दे रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि व्यापक आर्थिक सहयोग समझौता (CECA) के लिए यह एक मजबूत आधार साबित होगा, जिससे निवेश, रोजगार और आर्थिक विकास के नए अवसर पैदा होंगे।



