Trending

BRICS परिवहन मंत्रियों की बैठक आज से नागपुर में शुरू

BRICS Transport Ministers' Meeting Begins Today in Nagpur

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत ब्रिक्स परिवहन मंत्रियों की तीसरी बैठक आज महाराष्ट्र के नागपुर में शुरू हो रही है। इस महत्वपूर्ण बैठक में ब्रिक्स सदस्य देशों के परिवहन मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और नीति-निर्माता हिस्सा ले रहे हैं। दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक में परिवहन क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने, आधुनिक बुनियादी ढांचे के विकास और बेहतर क्षेत्रीय कनेक्टिविटी पर व्यापक चर्चा होगी।

“बिल्डिंग फॉर रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी” थीम

बैठक का आयोजन भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता की थीम “बिल्डिंग फॉर रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी” के तहत किया जा रहा है। इसका उद्देश्य तकनीकी नवाचार, सतत विकास और मजबूत परिवहन नेटवर्क के माध्यम से सदस्य देशों के बीच सहयोग को नई दिशा देना है।

यह भी पढ़िए :
पुणे-मुंबई रेल मार्ग बहाली तेज, अश्विनी वैष्णव ने किया दौरा

नितिन गडकरी परिवहन मंत्रियों की बैठक की करेंगे अध्यक्षता

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 11 जुलाई को परिवहन मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में रूस और ब्राज़ील की अध्यक्षता के दौरान परिवहन क्षेत्र में हुई प्रगति की समीक्षा भी की जाएगी। इसके अलावा सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल, शहरी मोबिलिटी, मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट, मजबूत लॉजिस्टिक्स सप्लाई चेन, डीकार्बोनाइज़ेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित परिवहन तकनीकों जैसे अहम विषयों पर भी विचार-विमर्श होगा। माना जा रहा है कि यह बैठक ब्रिक्स देशों के बीच परिवहन सहयोग को नई गति देने के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर टिकाऊ और आधुनिक परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker