Trending

पुणे-मुंबई रेल मार्ग बहाली तेज, अश्विनी वैष्णव ने किया दौरा

Restoration of Pune-Mumbai Rail Route Accelerates; Ashwini Vaishnaw Visits Site

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : पुणे-मुंबई घाट रेल खंड में हाल ही में हुए भीषण भूस्खलन के बाद रेलवे प्रशासन युद्धस्तर पर बहाली कार्य में जुटा हुआ है। भूस्खलन के कारण रेलवे ट्रैक, ढलानों और आसपास के क्षेत्रों को भारी नुकसान पहुंचा है। मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे की टीमें संयुक्त रूप से राहत एवं बहाली कार्य में लगी हुई हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार एक रेल लाइन को सफलतापूर्वक बहाल कर दिया गया है। एहतियात के तौर पर इस मार्ग से गुजरने वाली सभी ट्रेनों का संचालन फिलहाल दो इंजनों के साथ किया जा रहा है, ताकि घाट क्षेत्र में सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जा सके।

निर्माण सामग्री और भारी मशीनरी पहुंचाने की बड़ी चुनौती

रेलवे के सामने सबसे बड़ी चुनौती प्रभावित स्थानों तक निर्माण सामग्री और भारी मशीनरी पहुंचाने की है। इसके बावजूद रेलवे की टीमें जिला प्रशासन और वन विभाग के साथ समन्वय बनाकर लगातार कार्य कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि मौसम की स्थिति अनुकूल रहने पर शेष बहाली कार्य भी शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा, जिससे पुणे-मुंबई रेल यातायात पूरी क्षमता के साथ सामान्य हो सके।

यह भी पढ़िए :
‘ज्ञानोबा माऊली’ के जयघोष में ज्ञानेश्वर महाराज की पालकी का प्रस्थान

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर चल रहे राहत एवं मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा प्रभावित रेल मार्ग को जल्द से जल्द पूरी तरह बहाल करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker