महाराष्ट्र का पहला 100% अपडेट वोटर गांव बना तेराव बुद्रुक
Terav Budruk Becomes Maharashtra's First Village with 100% Updated Voter List
त्नागिरी/सान्वी देशपांडे : रत्नागिरी जिले के चिपलून तालुका का मौजे तेराव बुद्रुक महाराष्ट्र का पहला ऐसा गांव बन गया है, जहां मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण का कार्य 100 प्रतिशत सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। 30 जून से शुरू हुए इस विशेष अभियान में पोलिंग स्टेशन लेवल अधिकारियों (BLO) ने घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया और डिजिटल तकनीक की मदद से तय समय सीमा से पहले पूरी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न किया। गांव में कुल 195 मतदाता हैं, जिनमें 102 पुरुष और 93 महिलाएं शामिल हैं। सभी मतदाताओं को जनगणना एवं सत्यापन फॉर्म वितरित किए गए। इनमें से 187 मतदाताओं की जानकारी मोबाइल ऐप के माध्यम से सफलतापूर्वक डिजिटाइज कर ऑनलाइन दर्ज की गई।
यह भी पढ़िए : KDMC अस्पताल हिंसा,3 आरोपी गिरफ्तार, सख्त कार्रवाई के आदेश
वहीं, 8 फॉर्म वितरित नहीं हो सके, जिनकी जांच के दौरान महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। इनमें 2 मृत मतदाता, 5 डुप्लीकेट पंजीकरण और 1 स्थायी रूप से अन्य स्थान पर स्थानांतरित मतदाता की पहचान हुई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद इन प्रविष्टियों को हटाकर मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और अद्यतन बनाया गया। यह उपलब्धि चुनाव आयोग की पारदर्शी एवं डिजिटल चुनावी व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। तेराव बुद्रुक अब राज्य के अन्य गांवों के लिए भी एक प्रेरणादायक मॉडल बनकर उभरा है।



