Trending

KDMC अस्पताल हिंसा,3 आरोपी गिरफ्तार, सख्त कार्रवाई के आदेश

KDMC Hospital Violence: 3 Arrested; Orders Issued for Strict Action

कल्याण-डोंबिवली/सान्वी देशपांडे : कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (KDMC) के शास्त्री नगर अस्पताल में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ पर हुए हमले को लेकर सांसद श्रीकांत शिंदे ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को बेहद निंदनीय बताते हुए कहा कि कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। MLA श्रीकांत शिंदे ने स्पष्ट किया कि दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि हमले में किसी राजनीतिक दल से जुड़े लोग शामिल पाए जाते हैं, तो पार्टी उनका समर्थन नहीं करेगी। ऐसे लोगों के खिलाफ संगठनात्मक स्तर पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़िए :
पिंपरी-चिंचवड़ में बड़ा हादसा! बारिश के कारन गिरी बिल्डिंग

घटना के बाद अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ में भारी नाराजगी देखी गई। इस बीच Federation of All India Medical Association (FAIMA) ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं Indian Medical Association (IMA) ने भी घटना की कड़ी निंदा करते हुए पीड़ित डॉक्टरों के समर्थन में विरोध दर्ज कराया है। संगठन ने राज्य सरकार से डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी और स्थायी सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker