Trending

एल नीनो पर सरकार अलर्ट, किसानों के लिए नई सलाह

Government on Alert Regarding El Niño; New Advisory for Farmers

दिल्ली/प्रतिनिधि : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में इस वर्ष के मानसून के दौरान एल नीनो के संभावित प्रभाव को देखते हुए उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में देशभर की वर्षा की स्थिति, खरीफ फसलों की बुआई और कृषि तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कृषि मंत्री ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई है, जिससे पानी की कमी वाले जिलों की संख्या घटकर 178 रह गई है। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक लगभग 351 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसलों की बुआई पूरी हो चुकी है, जबकि इस वर्ष कुल लक्ष्य 442 लाख हेक्टेयर का है।

यह भी पढ़िए :
NMIA को ड्रग इंपोर्ट की मंजूरी,दवा सप्लाई चेन होगी मजबूत

हालांकि मानसून की शुरुआत में हुई देरी के कारण अरहर, सोयाबीन, कपास सहित कई फसलों की बुआई प्रभावित हुई है। इस चुनौती को देखते हुए कृषि मंत्री ने किसानों से कम पानी में अच्छी उपज देने वाली मक्का, बाजरा और मूंग जैसी फसलों को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और किसानों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि खरीफ उत्पादन पर किसी भी संभावित संकट का प्रभाव कम किया जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker