Trending

आषाढ़ी वारी 2026: वारकरियों को टोल टैक्स से बड़ी राहत

Ashadhi Wari 2026: Major Toll Tax Relief for Warkaris

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : आषाढ़ी वारी के पावन अवसर पर पंढरपुर जाने वाले लाखों वारकरी और श्रद्धालुओं के लिए महाराष्ट्र सरकार ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि जिन मार्गों से आषाढ़ी वारी की 10 प्रमुख संत पालकियां गुजरती हैं, उन मार्गों पर स्थित टोल प्लाज़ाओं पर  वारकरी और भक्तों के वाहनों से टोल शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस संबंध में सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) ने आधिकारिक परिपत्र जारी कर संबंधित विभागों और एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। यह टोल छूट सार्वजनिक निर्माण विभाग, महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल (MSRDC), राष्ट्रीय राजमार्ग तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र में आने वाले टोल प्लाज़ाओं पर लागू रहेगी।

श्रद्धालुओं की यात्रा होगी अधिक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक

सरकार का कहना है कि इस निर्णय का उद्देश्य आषाढ़ी वारी में शामिल होने वाले लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना है। साथ ही पालकी सोहळों के दौरान यातायात व्यवस्था और आयोजन को बेहतर तरीके से संचालित करने में भी यह निर्णय सहायक होगा। संबंधित सभी एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि संत ज्ञानेश्वर महाराज, संत तुकाराम महाराज सहित अन्य संतों की पालकियों के साथ यात्रा करने वाले वारकरी और श्रद्धालुओं के वाहनों से निर्धारित मार्गों पर किसी भी प्रकार का टोल शुल्क न वसूला जाए।

यह भी पढ़िए :
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा केस में 3 आरोपियों की रिमांड मांग

हर वर्ष लाखों श्रद्धालु आस्था और भक्ति के साथ पंढरपुर की आषाढ़ी वारी में शामिल होते हैं। इसे देखते हुए राज्य प्रशासन परिवहन, स्वास्थ्य सेवाओं, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सहायता तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यापक तैयारियों में जुटा हुआ है, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker