Trending

मुंबई एयरपोर्ट पर 10.65 करोड़ की कोकीन जब्त

Cocaine Worth ₹10.65 Crore Seized at Mumbai Airport

मुंबई/सान्वी देशपांडे : मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डायरेक्टोरेट ऑफ़ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की मुंबई डिविजनल यूनिट ने ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक विदेशी महिला यात्री को करीब दो किलोग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त की गई कोकीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 10 करोड़ 65 लाख रुपये बताई जा रही है।

यह भी पढ़िए :
आषाढ़ी वारी 2026: वारकरियों को टोल टैक्स से बड़ी राहत

डीआरआई अधिकारियों के अनुसार, एयरपोर्ट पर संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर संबंधित महिला यात्री की गहन जांच की गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से प्रतिबंधित मादक पदार्थ कोकीन बरामद हुई। इसके बाद पूरी खेप को जब्त कर लिया गया और महिला को तत्काल हिरासत में ले लिया गया। अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट, 1985 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में यह मामला अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है।

डीआरआई की टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि जब्त की गई कोकीन भारत में किसे पहुंचाई जानी थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। गौरतलब है कि हाल के वर्षों में मुंबई एयरपोर्ट पर ड्रग तस्करी के कई मामलों का खुलासा हुआ है। सुरक्षा एजेंसियां लगातार हाई-रिस्क यात्रियों की निगरानी कर रही हैं, जिससे मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker