Trending

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा केस में 3 आरोपियों की रिमांड मांग

Remand Sought for 3 Accused in Ayodhya Ram Temple Offering Theft Case

अयोध्या/प्रतिनिधि : अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर के चढ़ावा चोरी और कथित गबन मामले की जांच अब निर्णायक चरण में पहुंचती दिखाई दे रही है। मामले की जांच कर रही पुलिस ने एंटी करप्शन कोर्ट में तीन आरोपियों की सात दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड की मांग की है। विवेचक एवं सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने कोर्ट में दाखिल आवेदन में आरोपी अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडे को पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में देने की अपील की है। इस अर्जी पर आज एंटी करप्शन कोर्ट में सुनवाई होगी।

पुलिस का कहना है कि यदि अदालत कस्टडी रिमांड मंजूर करती है, तो तीनों आरोपियों से आमने-सामने बैठाकर विस्तृत पूछताछ की जाएगी। इसके साथ ही जांच टीम आरोपियों को उनके आवासों और अन्य संभावित स्थानों पर ले जाकर कथित नकदी, आभूषण तथा मामले से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की बरामदगी का प्रयास करेगी।

यह भी पढ़िए :
मोदी-प्रबावो की अहम मुलाकात, कई मुद्दों पर चर्चा

जांच एजेंसी का मानना है कि पुलिस कस्टडी के दौरान पूछताछ से दान की राशि के कथित गबन, धन के इस्तेमाल और इस पूरे मामले से जुड़े संभावित नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है। अब सभी की नजर एंटी करप्शन कोर्ट के फैसले पर टिकी है, जो जांच की आगे की दिशा तय करेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker