Trending

मोदी-प्रबावो की अहम मुलाकात, कई मुद्दों पर चर्चा

Crucial Meeting Between Modi and Prabowo; Discussions Held on Various Issues

विशेष/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में राष्ट्रपति प्रबावो सुबियांतो से शिष्टाचार मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों को नई गति देने पर विस्तृत चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा सहयोग, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों सहित आपसी हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक से पहले राष्ट्रपति प्रबावो सुबियांतो ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अतिथि पुस्तिका पर हस्ताक्षर भी किए और भव्य आतिथ्य के लिए इंडोनेशियाई राष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़िए :
महाराष्ट्र में बारिश थमी : अगले 24 घंटे भारी, IMD का अलर्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और इंडोनेशिया के संबंध सदियों पुराने सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और सभ्यतागत मूल्यों पर आधारित हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी आने वाले वर्षों में और अधिक मजबूत होगी तथा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग का दायरा लगातार बढ़ेगा। दोनों नेताओं ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि बनाए रखने के लिए आपसी सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। इस मुलाकात को भारत और इंडोनेशिया के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस वार्ता से दोनों देशों के आर्थिक, सामरिक और कूटनीतिक संबंधों को नई मजबूती मिलेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker