Trending

महाराष्ट्र में बारिश थमी : अगले 24 घंटे भारी, IMD का अलर्ट

Rain Eases in Maharashtra; IMD Issues Alert for Heavy Rain in Next 24 Hours

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, पुणे और कोंकण के कई हिस्सों में मंगलवार को लगातार हो रही बारिश से लोगों को कुछ राहत मिली है। हालांकि पिछले कुछ दिनों की मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव, सड़कें बंद होने और जनजीवन प्रभावित होने की स्थिति अभी भी बनी हुई है। कई स्थानों पर बाढ़ का पानी पूरी तरह नहीं उतरा है, जिससे स्थानीय प्रशासन युद्ध स्तर पर राहत एवं पुनर्वास कार्य में जुटा हुआ है।

बारिश के प्रभावित वसई रोड–विरार रेल मार्ग दोबारा शुरू

इधर, भारी बारिश के कारण प्रभावित हुआ वेस्टर्न रेलवे का वसई रोड–विरार रेल मार्ग अब दोबारा शुरू कर दिया गया है। हालांकि रेलवे ट्रैक पर कुछ स्थानों पर पानी जमा होने के कारण कुछ लोकल और लंबी दूरी की ट्रेनें अभी भी रद्द हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए एहतियातन मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, पुणे और सतारा जिलों के सभी स्कूलों एवं कॉलेजों में आज अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़िए :
कोल्हापुर में बारिश का कहर, 56 बांध पानी में डूबे

किन राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी?

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पालघर, रायगढ़, पुणे तथा नासिक घाट क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, रत्नागिरी, नासिक, सतारा घाट क्षेत्र के साथ अकोला और अमरावती जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पालघर जिले के लिए सुबह 10 बजे तक रेड अलर्ट लागू किया गया।

अगले 24 घंटों में मूसलाधार बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश जारी रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है, जबकि मराठवाड़ा के कई इलाकों में भी अच्छी बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है। प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker