Trending

कोल्हापुर में बारिश का कहर, 56 बांध पानी में डूबे

Rain Havoc in Kolhapur: 56 Dams Submerged

कोल्हापुर/सान्वी देशपांडे : महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। जिले की प्रमुख नदियों और बांधों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। राजाराम बैराज पर पंचगंगा नदी का जलस्तर बढ़कर 35 फीट तक पहुंच गया है, जबकि राधानगरी बांध लगभग 45 प्रतिशत क्षमता तक भर चुका है। लगातार बारिश के कारण जिले के 56 छोटे-बड़े बांध और बंधारे पानी में डूब गए हैं। वहीं, नदी का पानी सड़कों पर आने से तीन प्रमुख राज्य मार्गों पर यातायात अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

13 लाख से अधिक संपत्ति का नुकसान

भारी वर्षा का असर जिले के 12 तालुकों में देखने को मिल रहा है। जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के अनुसार, पिछले चार दिनों में हुई बारिश से करीब 13 लाख 80 हजार रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। स्थिति को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कोल्हापुर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सभी संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और बचाव दलों को भी तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़िए :
कोंकण में बारिश का कहर, भूस्खलन से मची अफरा-तफरी

प्रशासन ने की सतर्क रहने की अपील

घाटमाथा और विभिन्न बांधों के कैचमेंट क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण जिले की चार लघु सिंचाई परियोजनाएं पूरी क्षमता तक भर गई हैं। इनमें चांदगढ़ तालुका की घाटप्रभा, गगनबावड़ा तालुका की कोडे और वेसरफ तथा शाहूवाड़ी तालुका की कसारदे-कंदवन परियोजना शामिल हैं। इन परियोजनाओं से नियंत्रित रूप से पानी छोड़ा जा रहा है। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन से संपर्क करने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker