Trending

मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर लैंडस्लाइड, 16 ट्रेनें रद्द

Landslide on Mumbai-Pune Rail Route; 16 Trains Cancelled

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : भारी बारिश के कारण पुणे-लोनावला घाट सेक्शन में हुए भूस्खलन से सेंट्रल रेलवे की सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित हुई हैं। ठाकुरवाड़ी और ‘मंकी हिल लूप केबिन‘ के बीच रेलवे ट्रैक पर मलबा आने से अप मेन लाइन पर रेल यातायात बाधित हो गया। सेंट्रल रेलवे ने अब तक 16 ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि कई लंबी दूरी की ट्रेनों के मार्ग बदल दिए गए हैं। इसका असर मुंबई-पुणे के साथ-साथ दक्षिण भारत, गुजरात, राजस्थान और उत्तर भारत जाने वाली ट्रेनों पर भी पड़ा है। रेलवे की टीमें युद्धस्तर पर मलबा हटाने और ट्रैक बहाल करने में जुटी हैं।

रद्द की गई ट्रेनें :

  •  ट्रेन (22105) CSMT-पुणे इंद्रायणी एक्सप्रेस
  •  ट्रेन (12169) पुणे स्टेशन सोलापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस
  •  ट्रेन (12170) सोलापुर – पुणे जंक्शन। इंटरसिटी एक्सप्रेस
  •  ट्रेन (22106) पुणे – CSMT इंद्रायणी एक्सप्रेस
  •  ट्रेन (12127) CSMT- पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस
  •  ट्रेन (12128) पुणे – CSMT इंटरसिटी एक्सप्रेस
  •  ट्रेन (11007) CSMT- पुणे डेक्कन एक्सप्रेस
  •  ट्रेन (11008) पुणे – CSMT डेक्कन एक्सप्रेस
  •  ट्रेन (12124) पुणे – CSMT डेक्कन क्वीन
  •  ट्रेन (12123) CSMT- पुणे डेक्कन क्वीन
  •  ट्रेन (12126) पुणे – CSMT प्रगति एक्सप्रेस
  •  ट्रेन (12125) CSMT- पुणे प्रगति एक्सप्रेस
  •  ट्रेन (11010) पुणे – CSMT सिंहगढ़ एक्सप्रेस
  •  ट्रेन (11009) CSMT- पुणे सिंहगढ़ एक्सप्रेस
  •  ट्रेन (11011) CSMT – धुले एक्सप्रेस
  • ट्रेन (11012) धुले – CSMT एक्सप्रेस

कई ट्रेनों का रूट बदला, देखें नया मार्ग :

  • अहमदाबाद – कोल्हापुर एक्सप्रेस: ​​कल्याण – इगतपुरी – मनमाड – दौंड कॉर्ड लाइन – पुणे के रास्ते
  • इंदौर – दौंड एक्सप्रेस: ​​कल्याण – इगतपुरी – मनमाड – दौंड कॉर्ड लाइन – पुणे के रास्ते
  • अहमदाबाद – पुणे दुरंतो एक्सप्रेस: ​​कल्याण – इगतपुरी – मनमाड – दौंड कॉर्ड लाइन – पुणे के रास्ते
  • बीदर – CSMT एक्सप्रेस: ​​दौंड – मनमाड – इगतपुरी – कल्याण के रास्ते
  • हजूर साहिब नांदेड़ – पनवेल एक्सप्रेस: ​​दौंड – मनमाड – इगतपुरी – कल्याण के रास्ते
  • चरलापल्ली – इंदौर हमसफर एक्सप्रेस: ​​दौंड – मनमाड – जलगांव – पालधी – सूरत के रास्ते
  • LT – SMVT बेंगलुरु एक्सप्रेस: ​​कर्जत – पनवेल – कल्याण – कसारा – इगतपुरी – मनमाड – दौंड के रास्ते
  • दौंड – ग्वालियर सुपरफास्ट एक्सप्रेस: ​​लोनावाला पुणे – दौंड कॉर्ड लाइन – अंकाई – भुसावल – खंडवा के रास्ते
  • चेन्नई एग्मोर – CSMT: दौंड – कॉर्ड लाइन – अंकाई – मनमाड – इगतपुरी – कसारा – कल्याण – CSMT के रास्ते
यह भी पढ़िए :
उरण में पानी संकट से मिली राहत; रणसाई डैम फुल

आंशिक रूप से रद्द की गई ट्रेनें :

  • संतरागाछी – पुणे हमसफर एक्सप्रेस पनवेल स्टेशन पर रुकेगी।
  • सोलापुर – CSMT सिद्धेश्वर ट्रेन पुणे स्टेशन पर रुकेगी।
  • हैदराबाद – CSMT हुसैनसागर एक्सप्रेस लोनावाला स्टेशन पर रुकेगी।
  • विशाखापत्तनम – LT एक्सप्रेस लोनावाला स्टेशन पर रुकेगी।
  • होस्पेट – CSMT एक्सप्रेस तालेगांव स्टेशन पर रुकेगी।
  • साईंनगर शिरडी – दादर एक्सप्रेस पुणे स्टेशन पर रुकेगी।
  • हुबली – दादर एक्सप्रेस पुणे स्टेशन पर रुकेगी।
  • कोल्हापुर – CSMT महालक्ष्मी एक्सप्रेस पुणे स्टेशन पर रुकेगी।
  • हज़रत निज़ामुद्दीन – पुणे स्पेशल कर्जत स्टेशन पर रुकेगी।
  • दादर – सतारा एक्सप्रेस कर्जत स्टेशन पर रुकेगी।

दूसरे स्टेशन से रवाना होने वाली ट्रेनें :

  • पुणे – संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस पनवेल स्टेशन से छूटेगी।
  • CSMT-KSR बेंगलुरु उद्यान एक्सप्रेस पुणे स्टेशन से छूटेगी।
  • मुंबई CSMT – हैदराबाद एक्सप्रेस लोनावाला स्टेशन से छूटेगी।
  • LT-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस लोनावाला स्टेशन से छूटेगी।
  • CSMT – कोल्हापुर कोयना एक्सप्रेस पुणे स्टेशन से छूटेगी।
  • दादर – सतारा एक्सप्रेस पुणे स्टेशन से छूटेगी।
  • दादर – हुबली ट्रेन पुणे स्टेशन से छूटेगी।
  • CSMT – कोल्हापुर महालक्ष्मी एक्सप्रेस पुणे स्टेशन से छूटेगी।
  • दादर – पुडुचेरी एक्सप्रेस पुणे स्टेशन से छूटेगी।

इन ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव :

  • दौंड – इंदौर: 6 घंटे लेट, रात 8:10 बजे निकलेगी
  • LTT – विशाखा: 3 घंटे लेट, सुबह 9:55 बजे निकलेगी
  • CSMT – कोल्हापुर कोयना एक्सप्रेस: ​​3 घंटे लेट, सुबह 11:40 बजे निकलेगी
  • नांदेड़ – CSMT: 2 घंटे लेट, दोपहर 3:15 बजे निकलेगी

इस बीच, भारतीय रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि ट्रेन यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का नवीनतम शेड्यूल अवश्य जांच लें। रेलवे प्रशासन ने कहा है कि मौसम, तकनीकी कार्य या अन्य परिचालन कारणों से ट्रेनों के समय और संचालन में बदलाव हो सकता है। ऐसे में किसी भी असुविधा से बचने के लिए यात्री रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर जानकारी प्राप्त करें या IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर अपडेटेड ट्रेन स्टेटस, समय और प्लेटफॉर्म संबंधी जानकारी देख लें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker