Trending

पालघर में बाढ़ का कहर,80 घरों में घुसा कमर तक पानी

Rain Update : Flood Havoc in Palghar; Waist-Deep Water Enters 80 Homes

पालघर/प्रतिनिधि : पालघर जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। विरार ईस्ट के मनवेल पाड़ा स्थित सिद्धिविनायक चॉल में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। कमर से ऊपर तक पानी भर जाने के कारण करीब 75 से 80 घर जलमग्न हो गए, जिससे लोगों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

यह भी पढ़िए :
शनिवारवाड़ा से दगडूशेठ गणपति मंदिर तक अब मुफ्त ई-कार सुविधा

घरों में अचानक पानी घुसने से खाने-पीने का सामान, अनाज, टीवी, फ्रिज, फर्नीचर सहित स्कूली बच्चों की किताबें और पढ़ाई का सामान पूरी तरह खराब हो गया। कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा, जबकि कई लोग अपने घरों से सामान निकालने में जुटे रहे। प्रभावित परिवारों के सामने भोजन, रहने की व्यवस्था और दैनिक जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कॉलोनी के पास चल रहे डेवलपमेंट कार्यों के कारण प्राकृतिक जलनिकासी का रास्ता बंद हो गया है। इसी वजह से बारिश का पानी सीधे कॉलोनी में भर गया और बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। लोगों ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराने, जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने और स्थायी जलनिकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत और आर्थिक सहायता देने की भी अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker