ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता खामेनेई को अंतिम विदाई
Massive Crowds Bid Farewell to Former Supreme Leader Khamenei in Iran
विशेष/प्रतिनिधि : ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के छह दिवसीय राष्ट्रव्यापी अंतिम संस्कार की शुरुआत रविवार सुबह राजधानी तेहरान से हुई। देशभर से हजारों लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए ग्रैंड मोसाला पहुंचे। खामेनेई के ताबूत के साथ हालिया हवाई हमलों में मारे गए परिवारों के सदस्यों के ताबूत भी रखे गए, जहां मौजूद लोगों ने मौन प्रार्थना कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम संस्कार समारोह में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान, संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़, विदेश मंत्री अब्बास अराघची तथा रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के वरिष्ठ कमांडर अहमद वाहिदी सहित कई शीर्ष नेता उपस्थित रहे। भारत की ओर से बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने समारोह में भाग लिया। पबित्रा मार्गेरिटा ने भारत सरकार और देशवासियों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हालिया संघर्ष में जान गंवाने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
यह भी पढ़िए : मोदी आज इंडोनेशिया दौरे पर, जकार्ता में अहम बैठक
समारोह में रूस, चीन, अफगानिस्तान समेत कई देशों के प्रतिनिधिमंडल भी शामिल हुए। खामेनेई की 28 फरवरी को हुए हवाई हमले में मृत्यु के बाद यह अंतिम संस्कार आयोजित किया जा रहा है। उनका अंतिम संस्कार कार्यक्रम 9 जुलाई तक चलेगा, जिसके बाद पवित्र शहर मशहद में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। इसके बाद पूरे ईरान में 40 दिनों का सार्वजनिक शोक मनाया जाएगा। इसी बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में साझा गश्त के मुद्दे पर ईरान ने फ्रांस और ब्रिटेन को कड़ी चेतावनी भी दी है।



