Trending

Ashwini Vaishnaw : 2026 के अंत तक 5 चिप प्लांट होंगे चालू

Ashwini Vaishnaw : 5 Chip Plants to Be Operational by End of 2026

गुजरात/प्रतिनिधि : भारत ने सेमीकंडक्टर निर्माण के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। गुजरात के साणंद में स्थापित CG Semi के अत्याधुनिक आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (OSAT) प्लांट का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह परियोजना भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला में मजबूत स्थान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि साणंद प्लांट में तैयार होने वाली सेमीकंडक्टर चिप्स का उपयोग ऑटोमोबाइल, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, दूरसंचार, औद्योगिक उपकरणों और अन्य अत्याधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में किया जाएगा। इन चिप्स का निर्यात अमेरिका, जापान, यूरोप सहित दुनिया के कई प्रमुख बाजारों में किया जाएगा, जिससे भारत की तकनीकी क्षमता और निर्यात को नई गति मिलेगी।

यह भी पढ़िए :
ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता खामेनेई को अंतिम विदाई

अश्विनी वैष्णव ने यह भी घोषणा की कि वर्ष 2026 के अंत तक देश में पांच सेमीकंडक्टर प्लांट पूरी तरह संचालित होने लगेंगे। उन्होंने कहा कि साणंद परियोजना ने रिकॉर्ड समय में विकास किया है। शिलान्यास से लेकर व्यावसायिक उत्पादन शुरू होने तक की पूरी प्रक्रिया केवल 27 महीनों में पूरी की गई, जो भारत की तेज़ निर्णय क्षमता और औद्योगिक प्रगति का उदाहरण है। मंत्री ने विश्वास जताया कि सेमीकंडक्टर मिशन के माध्यम से भारत आत्मनिर्भर तकनीक, रोजगार सृजन और वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker