Trending

मोदी आज इंडोनेशिया दौरे पर, जकार्ता में अहम बैठक

Modi Visits Indonesia Today; Key Meeting in Jakarta

दिल्ली/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो के निमंत्रण पर जकार्ता के लिए रवाना होंगे। यह प्रधानमंत्री मोदी की इंडोनेशिया की चौथी यात्रा होगी और मई 2018 में भारत-इंडोनेशिया संबंधों को ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ का दर्जा मिलने के बाद उनकी पहली द्विपक्षीय यात्रा मानी जा रही है। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की द्विपक्षीय वार्ता होगी। दोनों नेता रक्षा सहयोग, समुद्री सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश, डिजिटल अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय सहयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। साथ ही, दोनों देशों के बीच आर्थिक एवं रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है।

यह भी पढ़िए :
PM मोदी ने साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी जकार्ता में भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों को भी संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि उनका यह संबोधन भारत और इंडोनेशिया के सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक संबंधों को और सुदृढ़ करने का संदेश देगा। भारत और इंडोनेशिया हिंद-प्रशांत क्षेत्र के दो प्रमुख लोकतांत्रिक देश हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा दोनों देशों के बीच विश्वास, सहयोग और रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के साथ-साथ क्षेत्रीय स्थिरता और विकास के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker