Trending

PM मोदी ने साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का किया उद्घाटन

PM Modi Inaugurates Semiconductor Plant in Sanand

गुजरात/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साणंद में अत्याधुनिक सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर संयोजन एवं जांच केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय रेल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह परियोजना भारत की इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्रांति का महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो देश को तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में नई मजबूती देगा।

यह भी पढ़िए :
E20 ईंधन को लेकर वायरल दावे निकले फर्जी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत पहले ही दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता बन चुका है और अब घरेलू चिप निर्माण क्षमता बढ़ाकर वैश्विक सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन में अपनी मजबूत पहचान बनाएगा। उन्होंने बताया कि साणंद का यह संयंत्र हर वर्ष लगभग 20 करोड़ चिप्स का उत्पादन करेगा तथा भविष्य में 500 करोड़ चिप्स वार्षिक उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।

करीब 7,500 करोड़ रुपये के निवेश से बने इस हाई-टेक प्लांट में तैयार चिप्स का उपयोग ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और औद्योगिक उपकरणों में किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि वर्ष के अंत तक भारत में पांच सेमीकंडक्टर संयंत्र चालू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि यहां निर्मित चिप्स जापान, अमेरिका और यूरोप सहित कई देशों में निर्यात की जाएंगी, जिससे भारत वैश्विक तकनीकी विनिर्माण क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker