Trending

IMD Alert: देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD Alert: Warning of torrential rains in several states across the country

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : देश के कई हिस्सों में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिमी मध्य प्रदेश और ओडिशा में आज मूसलाधार तथा कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने और जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसके अलावा पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना और विदर्भ में अगले दो दिनों तक भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। वहीं असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मराठवाड़ा, पश्चिमी राजस्थान तथा दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भी तेज बारिश का पूर्वानुमान है।

यह भी पढ़िए :
ऑर्गनाइज़र के 80वें स्थापना दिवस का भव्य समारोह

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है, जिससे लोगों को उमस से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने नागरिकों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने और मौसम संबंधी ताज़ा अपडेट पर लगातार नजर रखने की अपील की गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker