Trending

ऑर्गनाइज़र के 80वें स्थापना दिवस का भव्य समारोह

Grand Celebration of 'Organizer's' 80th Foundation Day

दिल्ली/प्रतिनिधि : राजधानी के इंडिया हैबिटेट सेंटर में प्रतिष्ठित साप्ताहिक पत्रिका ‘ऑर्गनाइज़र’ के 80वें स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने ‘ऑर्गनाइज़र’ के पूर्व संपादक शेषाद्रि चारी और बालाशंकर को सम्मानित किया तथा ‘हिंदुत्व डिस्कोर्स’ और ‘टेम्पल्स विदाउट भारत’ पुस्तकों का विमोचन किया।

यह भी पढ़िए :
PM मोदी का गुजरात दौरा,सेमीकंडक्टर संयंत्र का करेंगे उद्घाटन

अपने संबोधन में उपराष्ट्रपति ने कहा कि ‘ऑर्गनाइज़र’ का 80 वर्षों का सफर केवल एक संस्थान की उपलब्धि नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज की सेवा के प्रति उसकी निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ईमानदारी, सकारात्मक सोच और समर्पण के साथ किया गया कार्य अंततः सफलता दिलाता है और ‘ऑर्गनाइज़र’ इसका प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने पत्रकारिता में राष्ट्रहित, मूल्यों और जिम्मेदारी के महत्व पर भी बल दिया।

समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने भी पत्रिका की 80 वर्षों की यात्रा की सराहना करते हुए पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने छात्र जीवन का स्मरण करते हुए कहा कि कॉलेज के दिनों में वह हमेशा ‘ऑर्गनाइज़र’ को अपने साथ रखते थे। उन्होंने कहा कि यह पत्रिका दशकों से राष्ट्र जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को समाज के सामने लाने का कार्य कर रही है और भविष्य में भी राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker