PM मोदी की 6 दिन की विदेश यात्रा,3 देशों का दौरा
PM Modi’s 6-Day Foreign Tour: A Visit to Three Nations

दिल्ली/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई से छह दिनों की महत्वपूर्ण विदेश यात्रा पर रवाना होंगे। इस दौरान वे इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का दौरा करेंगे। विदेश मंत्रालय के पूर्वी देशों के मामलों के सचिव रुद्रेंद्र टंडन ने बताया कि यात्रा का पहला चरण 6 से 8 जुलाई तक इंडोनेशिया में होगा। प्रधानमंत्री जकार्ता में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके अलावा वे भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे और ऐतिहासिक शहर योग्याकार्ता में स्थित प्रसिद्ध प्रंबानन मंदिर के दर्शन भी करेंगे।
यह भी पढ़िए : IMD Alert: देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
यात्रा के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री 8 से 10 जुलाई तक ऑस्ट्रेलिया में रहेंगे। मेलबर्न में वे ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ के साथ तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इस दौरान व्यापार, निवेश, रक्षा और रणनीतिक सहयोग सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम तथा भारतीय प्रवासी समुदाय को भी संबोधित करेंगे।
यात्रा के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री 10 से 11 जुलाई तक न्यूजीलैंड जाएंगे। वे प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करेंगे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पिछले 40 वर्षों में पहली न्यूजीलैंड यात्रा होगी। इस दौरान प्रधानमंत्री व्यापार, खेल और भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे। इस यात्रा को भारत की वैश्विक कूटनीति और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



