Trending

कोल्हापुर में पंचगंगा नदी का जलस्तर बढ़ा, ऑरेंज अलर्ट

Water Level of Panchganga River Rises in Kolhapur; Orange Alert Issued

कोल्हापुर/सान्वी देशपांडे : लगातार हो रही बारिश के कारण कोल्हापुर जिले में पंचगंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों में नदी का जलस्तर लगभग एक फीट बढ़ गया है और शुक्रवार सुबह यह 14 फीट तक पहुंच गया। जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि को देखते हुए प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। बढ़ते जलस्तर के कारण शहर के समीप स्थित शिंगणापुर बंधारा पूरी तरह पानी में डूब गया है। इसके अलावा इचलकरंजी, रुई, यवलुज और शिरोल के बंधारे भी जलमग्न हो गए हैं। लगातार बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने लगी है।

यह भी पढ़िए :
ठाणे-घोड़बंदर ब्रिज पर बड़ा हादसा, ट्रक पुल से लटका

इधर, भारत मौसम विभाग ने आज से अगले तीन दिनों के लिए कोल्हापुर जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं, गढ़िंग्लाज तालुका में हिरण्यकेशी नदी पर भड़गांव में नए पुल का निर्माण कार्य जारी है। वैकल्पिक पुल के कुछ हिस्से तेज बहाव के कारण क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने बैरिकेडिंग और सूचना बोर्ड लगाकर गढ़िंग्लाज से चांदगढ़ जाने वाले वाहनों को अजरा-गाजरगांव मार्ग से डायवर्ट किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker