Trending

IMD Alert: महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

IMD Alert: Heavy Rain Warning for Several Districts in Maharashtra

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : महाराष्ट्र में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। इंडिया मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने 5 जुलाई तक राज्य के कई हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के कई इलाकों में आज से 5 जुलाई तक तेज बारिश होने का अनुमान है, जिसके चलते इन क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं विदर्भ के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। मराठवाड़ा क्षेत्र में भी आज और कल भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।

यह भी पढ़िए :
कोल्हापुर में पंचगंगा नदी का जलस्तर बढ़ा, ऑरेंज अलर्ट

इसके अलावा मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, पुणे और सतारा जिलों के लिए आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने स्थानीय निकायों और आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। निचले इलाकों में जलभराव, यातायात प्रभावित होने और नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि की आशंका को देखते हुए नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। मछुआरों को भी समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker