Trending

ठाणे-घोड़बंदर ब्रिज पर बड़ा हादसा, ट्रक पुल से लटका

Major Accident on Thane-Ghodbunder Bridge; Truck Left Hanging Off the Edge

ठाणे/सान्वी देशपांडे : ठाणे के घोड़बंदर रोड स्थित कासरवडावली ब्रिज पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। पुणे से दहानू की ओर जा रहा 12 टन गुड़ से लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर ब्रिज पर बने डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पुल से बाहर लटक गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है।

यह हादसा सुबह करीब 5 बजे टाइटन हॉस्पिटल के पास तथा ऑस्कर हॉस्पिटल के सामने स्थित कासरवडावली ब्रिज पर हुआ। प्रशासन को घटना की सूचना सुबह 9:10 बजे प्राप्त हुई। हादसे में शामिल ट्रक टाटा कंपनी का है, जिसका पंजीकरण क्रमांक MH-12 FC-6177 है। ट्रक के मालिक अमोल कामठे तथा चालक तुषार कामठे बताए गए हैं।

यह भी पढ़िए :
मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर 15 से ज्यादा वाहन हादसे का शिकार

सूचना मिलते ही डिजास्टर मैनेजमेंट सेल की टीम जेसीबी, पिकअप वाहन और हाइड्रा क्रेन के साथ मौके पर पहुंची। ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से पुल पर खतरनाक स्थिति में फंसे ट्रक को सुरक्षित निकालने का अभियान युद्ध स्तर पर शुरू किया गया। हादसे के कारण घोड़बंदर रोड पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker