Trending

मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर 15 से ज्यादा वाहन हादसे का शिकार

Over 15 Vehicles Meet with Accidents on Mumbai-Ahmedabad Highway

पालघर/प्रतिनिधि : पालघर जिले के महालक्ष्मी मंदिर क्षेत्र स्थित मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर सड़क के बीच बने एक बड़े गड्ढे ने ट्रैफिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीती रात गुजरात से मुंबई की ओर आने वाले मार्ग पर कंक्रीट सड़क का हिस्सा उखड़ जाने से महज 10 से 12 मिनट के भीतर 15 से अधिक चारपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार में गड्ढे से गुजरते ही कई वाहनों के टायर मौके पर ही फट गए, जबकि कई कारों के व्हील रिम और सस्पेंशन को भारी नुकसान पहुंचा। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी भी दुर्घटना में जनहानि नहीं हुई, लेकिन रात के समय वाहन चालकों और यात्रियों में भय का माहौल बन गया।

यह भी पढ़िए :
मुंबई लोकल में बढ़ेगी सुरक्षा,महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला

स्थानीय लोगों और प्रभावित ड्राइवरों ने मौके पर संबंधित विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई। उनका कहना है कि पिछले वर्ष हाईवे की व्हाइट टॉपिंग पर करीब 620 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन पहली ही बारिश में सड़क की ऐसी बदहाल स्थिति निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करती है। वाहन चालकों ने गड्ढे की तत्काल मरम्मत, दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों पर कार्रवाई तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्थायी समाधान की मांग की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker