Trending

मुंबई लोकल में बढ़ेगी सुरक्षा,महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला

Government’s Major Decision to Enhance Security on Mumbai Local Trains

मुंबई/सान्वी देशपांडे : मुंबई की उपनगरीय लोकल ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदमों की घोषणा की है। विधान परिषद में गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने बताया कि महिला डिब्बों में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों की ड्यूटी अब सुबह 8 बजे तक बढ़ा दी जाएगी, ताकि सुबह के समय यात्रा करने वाली महिलाओं को अतिरिक्त सुरक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि हाल ही में लोकल ट्रेनों में हुई हिंसक घटनाओं को देखते हुए अगले 15 दिनों के भीतर रेलवे पुलिस आयुक्त के साथ उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में रेलवे स्टेशनों और लोकल ट्रेनों की सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

यह भी पढ़िए :
AI और निवेश पर भारत-फ्रांस की नई रणनीतिक साझेदारी

सरकार रेलवे परिसरों में फेस रिकग्निशन तकनीक से लैस कैमरों और CCTV कैमरों की संख्या भी बढ़ाएगी। साथ ही रेलवे स्टेशनों पर नशेड़ियों और ड्रग्स सप्लाई करने वाले गिरोहों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। मुंबई की लोकल ट्रेनों में प्रतिदिन लगभग 75 से 80 लाख यात्री सफर करते हैं। उनकी सुरक्षा के लिए 177 स्टेशनों पर 6,899 CCTV कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा 2,000 होमगार्ड और 150 महाराष्ट्र सुरक्षा बल के जवानों की तैनाती को भी मंजूरी दी गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker