Trending

WhatsApp के बाद Telegram पर केंद्र सरकार की कार्रवाई

Central Government Takes Action Against Telegram After WhatsApp

दिल्ली/प्रतिनिधि : केंद्र सरकार ने ऑनलाइन यूजर्स की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम को नोटिस जारी किया है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने टेलीग्राम से उसके प्लेटफॉर्म पर मौजूद ‘यूजरनेम फीचर’ को जारी रखने के औचित्य पर स्पष्टीकरण मांगा है। मंत्रालय ने कंपनी को 15 दिनों के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए हैं। सरकार का मानना है कि इस फीचर का दुरुपयोग कर साइबर अपराधी फर्जी पहचान बनाकर ऑनलाइन ठगी, फिशिंग और अन्य डिजिटल धोखाधड़ी को अंजाम दे सकते हैं।

यह भी पढ़िए :
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर केंद्र सरकार ने लगाई रोक

इससे पहले केंद्र सरकार ने व्हाट्सऐप की मूल कंपनी मेटा को भी प्रस्तावित यूजरनेम फीचर को लेकर नोटिस भेजा था। सरकार ने स्पष्ट किया है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यूजर्स की सुरक्षा और साइबर अपराधों पर रोक उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि कंपनियां सुरक्षा मानकों को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं देती हैं, तो आगे नियामकीय कार्रवाई भी की जा सकती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker