Trending

WhatsApp यूजरनेम फीचर पर केंद्र सरकार ने लगाई रोक

Central Government Halts WhatsApp's Username Feature

दिल्ली/प्रतिनिधि : केंद्र सरकार ने WhatsApp के प्रस्तावित यूजरनेम फीचर के रोलआउट पर फिलहाल रोक लगा दी है। सरकार का मानना है कि यह फीचर साइबर अपराधियों को लोगों की पहचान का दुरुपयोग करने और ऑनलाइन धोखाधड़ी को बढ़ावा देने का अवसर दे सकता है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन ने बताया कि सरकार ने WhatsApp के समक्ष इस फीचर को लेकर गंभीर चिंताएं व्यक्त की हैं। उनका कहना है कि यदि किसी व्यक्ति के मोबाइल नंबर की जगह यूजरनेम के माध्यम से पहचान बनाई जाती है, तो साइबर अपराधी किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति, सरकारी अधिकारी, संस्था या परिचित का रूप धारण कर लोगों को आसानी से गुमराह कर सकते हैं। इससे फर्जी संदेश, वित्तीय धोखाधड़ी और डिजिटल ठगी के मामलों में वृद्धि होने की आशंका है।

सरकार ने WhatsApp से यह स्पष्ट करने को कहा है कि इस फीचर की आवश्यकता क्या है, इसे लागू करने के पीछे उद्देश्य क्या है तथा उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कौन-कौन से तकनीकी और सुरक्षा उपाय किए जाएंगे। इसके साथ ही सरकार ने अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से भी ऐसे फीचर्स के संबंध में विस्तृत जानकारी और सुरक्षा व्यवस्था का ब्यौरा मांगा है।

यह भी पढ़िए :
पनवेल में दोस्त दिंडी अवॉर्ड से समाजसेवियों का सम्मान

सरकार का कहना है कि नई तकनीक और डिजिटल सुविधाओं का स्वागत किया जाएगा, लेकिन किसी भी ऐसे फीचर को अनुमति नहीं दी जा सकती जिससे नागरिकों की सुरक्षा, गोपनीयता और साइबर सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो। फिलहाल WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर अंतिम निर्णय सुरक्षा संबंधी सभी पहलुओं की समीक्षा के बाद ही लिया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker