Trending

पनवेल में दोस्त दिंडी अवॉर्ड से समाजसेवियों का सम्मान

Social Workers Honored with 'DOST Dindi Award' in Panvel

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : पनवेल म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन और धन्वंतरिजे ऑर्गनाइज़ेशन फॉर सोशियो-हेल्थ ट्रांसफॉर्मेशन (DOST) के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को आद्य क्रांतिवीर वासुदेव बलवंत फड़के नाट्यगृह, पनवेल में आषाढ़ी वारी पालखी समारोह-2026 के अवसर पर ऑर्गन डोनेशन एवं हेल्थ सर्विस दिंडी विदाई समारोह तथा दोस्त दिंडी अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में पनवेल के मेयर नितिन पाटिल, मानव ज्योत चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष के.सी. लूथिया, पूर्व स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक डॉ. सुभाष सालुंखे, मसिना हॉस्पिटल के ट्रस्टी एवं वैस्कुलर सर्जन डॉ. गुस्ताद डावर तथा वैष्णव चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय कसुर्डे को ‘दोस्त दिंडी अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त आयुक्त गणेश शेटे ने की।

यह भी पढ़िए :
नेरुल करंट हादसे पर एक्शन, बिजली विभाग के इंजीनियर सस्पेंड

कार्यक्रम में अंगदान संकल्प कार्ड और ऑर्गन डोनेशन ब्रोशर का विमोचन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने, अंधविश्वास दूर करने और अधिक से अधिक लोगों को अंगदान का संकल्प लेने का आह्वान किया। एच.बी.पी. रामदास महाराज मोरे ने कहा कि भारतीय संस्कृति में दान की महान परंपरा रही है और अंगदान कई लोगों को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है।

दोस्त कला मंच एवं नृत्य नवरस अकादमी द्वारा अंगदान पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम और लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। समारोह के अंत में मेयर नितिन पाटिल ने स्वयं देहदान का संकल्प पत्र भरकर समाज के सामने प्रेरक उदाहरण पेश किया तथा नागरिकों से भी अंगदान का संकल्प लेने की अपील की। इसके बाद मेयर ने अंगदान एवं स्वास्थ्य जागरूकता संदेश लेकर निकलने वाली हेल्थ सर्विस दिंडी को भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया। यह दिंडी आषाढ़ी वारी के दौरान विभिन्न स्थानों पर अंगदान जागरूकता, फाइब्रोस्कैन जांच शिविर और स्वास्थ्य सेवाओं का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker