Trending

गर्भवती की मौत पर NMMC का बड़ा एक्शन, डॉक्टर सस्पेंड

Airoli Hospital Case: NMMC Takes Major Action Following Pregnant Woman's Death; Doctor Suspended

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : नवी मुंबई महानगरपालिका (NMMC) के ऐरोली स्थित राजमाता जिजाऊ सार्वजनिक अस्पताल में उपचार के दौरान आठ माह की गर्भवती महिला की मौत के बाद मामला गंभीर हो गया है। 30 जून 2026 को सोनम डोंगरे और ऋचा मिश्रा, दोनों आठ माह की गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उन्हें इंजेक्शन डुवाडिलन (Duvadilan) और डेक्सामेथासोन (Dexamethasone) दिए गए।

दोनों महिलाओं की हालत अचानक बिगड़ गई

1 जुलाई को भी निर्धारित उपचार जारी रहा, जिसके बाद दोनों महिलाओं की हालत अचानक बिगड़ गई और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। इलाज के दौरान सोनम डोंगरे की मृत्यु हो गई, जबकि ऋचा मिश्रा की हालत गंभीर होने पर परिवार के अनुरोध पर उन्हें फोर्टिस अस्पताल, वाशी में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है।

यह भी पढ़िए :
RBI UDGAM Portal से खोजें अपना अनक्लेम्ड डिपॉजिट
समिति को 15 दिनों में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश

मृतका के परिजनों ने डॉक्टरों की लापरवाही का आरोप लगाया है। इसके बाद ठाणे के जिला शल्य चिकित्सक, सर जे.जे. ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स एवं ग्रांट मेडिकल कॉलेज, मुंबई के विशेषज्ञों तथा नवी मुंबई स्त्री रोग एवं प्रसूति संघ के प्रतिनिधियों की संयुक्त जांच समिति गठित की गई है। समिति को 15 दिनों में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

संबंधित स्त्री रोग विशेषज्ञ का निलंबित

इस बीच दोनों इंजेक्शनों का उपयोग तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। उपलब्ध स्टॉक को सील कर नमूने खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA), ठाणे भेजे गए हैं। वहीं, संबंधित स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. भावना पगारे को 2 जुलाई 2026 से निलंबित कर दिया गया है। प्रशासन ने कहा है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker