Trending

RBI UDGAM Portal से खोजें अपना अनक्लेम्ड डिपॉजिट

Find Your Unclaimed Deposits via the RBI UDGAM Portal

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : अगर आपने कभी नौकरी, शहर या बैंक बदला है और पुराने बैंक खाते का इस्तेमाल बंद कर दिया है, तो हो सकता है कि उसमें आपकी जमा राशि अब भी सुरक्षित हो। ऐसे लाखों खातों में वर्षों से पड़ी अनक्लेम्ड राशि को उनके असली मालिकों तक पहुंचाने के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने UDGAM (Unclaimed Deposits – Gateway to Access Information) पोर्टल शुरू किया है।

बैंकिंग नियमों के अनुसार, लगातार दो वर्षों तक निष्क्रिय रहने वाले खाते इनऑपरेटिव हो जाते हैं। वहीं, जिन खातों या जमा राशियों में 10 वर्षों तक कोई लेन-देन नहीं होता, उन्हें Depositor Education and Awareness (DEA) Fund में स्थानांतरित कर दिया जाता है। हालांकि, खाताधारक या उसका कानूनी वारिस कभी भी दावा कर यह राशि वापस प्राप्त कर सकता है।

यह भी पढ़िए :
खारघर में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान का प्रेरणादायी कार्यक्रम

RBI ने दावा प्रक्रिया को बेहद आसान बनाया है। सबसे पहले UDGAM पोर्टल पर जाकर या संबंधित बैंक से अनक्लेम्ड डिपॉजिट की जानकारी प्राप्त करें। इसके बाद किसी भी बैंक शाखा में KYC दस्तावेज और आवश्यक फॉर्म जमा करें। सत्यापन पूरा होने के बाद बैंक पात्र राशि, लागू होने पर ब्याज सहित, खाताधारक को वापस कर देता है। RBI ने नागरिकों से “Be Aware, Be Alert!” अभियान के तहत जागरूक रहने और केवल आधिकारिक माध्यमों से ही जानकारी लेने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker