Trending

TET Paper Leak: जम्मू-पटना से 3 आरोपी गिरफ्तार

TET Paper Leak: 3 Accused Arrested from Jammu and Patna

ठाणे/सान्वी देशपांडे : चर्चित TET पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में तीन और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। फरार आरोपी कपिल दहिया को लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद जम्मू से गिरफ्तार किया गया। वहीं, बिहार के पटना से सोनू सिंह और मिथुन सिंह को हिरासत में लिया गया। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी इस मामले के मुख्य आरोपी बिजेंद्र कुमार गुप्ता के करीबी सहयोगी हैं।

यह भी पढ़िए :
महाराष्ट्र सरकार की कर्जमाफी योजना से किसानों को बड़ी राहत

पुलिस के अनुसार, पटना में हुई एक गुप्त बैठक में TET परीक्षा का पेपर लीक करने की साजिश रची गई थी, जिसमें सोनू सिंह और मिथुन सिंह भी शामिल थे। तीनों आरोपियों को जल्द ही भिवंडी कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस उनसे पूछताछ के लिए रिमांड की मांग कर सकती है। मामले की जांच जारी है और पुलिस को इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की उम्मीद है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker