Trending

महाराष्ट्र सरकार की कर्जमाफी योजना से किसानों को बड़ी राहत

Major Relief for Farmers Through Maharashtra Government's Loan Waiver Scheme

नासिक/प्रतिनिधि : महाराष्ट्र सरकार ने किसानों को आर्थिक राहत देने के उद्देश्य से ‘पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर शेतकरी कर्जमुक्ति योजना’ लागू की है। इस योजना के तहत नासिक जिले के 23,798 कर्जदार किसानों को कर्जमाफी का लाभ मिलने जा रहा है। जिला उप निबंधक कुंदन भोले ने बताया कि 2 लाख रुपये तक के कृषि ऋण वाले पात्र किसानों की सभी आवश्यक जानकारी जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक द्वारा राज्य सरकार के कर्जमाफी पोर्टल पर सफलतापूर्वक अपलोड कर दी गई है।

यह भी पढ़िए :
पालघर में दीवार गिरने से महिला की दर्दनाक मौत

सहकार विभाग ने योजना के प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए थे। योजना के तहत मालेगांव के 3,246, नांदगांव के 2,665 तथा चांदवाड़ के 2,014 किसान लाभार्थियों में शामिल हैं। प्रशासन का कहना है कि पात्र किसानों को जल्द से जल्द कर्जमाफी का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे खेती-किसानी को नई मजबूती मिलेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker