Trending

मुंबई में रेड अलर्ट! अगले 4 दिन भारी बारिश का खतरा

Red Alert in Mumbai! Risk of Heavy Rain Over Next 4 Days

मुंबई/सान्वी देशपांडे : मुंबई और उससे सटे इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए भारत मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन से चार दिनों तक भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। विभाग ने मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर के लिए रेड अलर्ट घोषित किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मुंबई के पश्चिमी समुद्री क्षेत्र के ऊपर सक्रिय भारी वर्षा बेल्ट के कारण शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश जारी रहने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, सांताक्रूज, अंधेरी, खार, बांद्रा, पवई और कुर्ला जैसे क्षेत्रों में 50 से 60 मिलीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटों में मुंबई के कई इलाकों में 200 मिलीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज की गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।

यह भी पढ़िए :
TET Paper Leak: जम्मू-पटना से 3 आरोपी गिरफ्तार

लगातार बारिश के कारण दादर, वडाला, सायन, कुर्ला सहित कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। अंधेरी, मलाड और बोरीवली में सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे कई सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ। वहीं, पवई झील भी लगातार बारिश के चलते ओवरफ्लो होने लगी है। प्रशासन ने आपदा प्रबंधन दल, नगर निगम और अन्य एजेंसियों को अलर्ट पर रखा है। नागरिकों से अपील की गई है कि अत्यावश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें, मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker