Trending

पालघर में दीवार गिरने से महिला की दर्दनाक मौत

Woman Dies Tragically After Wall Collapses in Palghar

पालघर/प्रतिनिधि : लगातार हो रही भारी बारिश के बीच पालघर शहर के आगरी पाड़ा इलाके में एक दर्दनाक हादसे में 47 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतक की पहचान राबिया शब्बीर सैयद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को दिनभर हुई बारिश के कारण चॉल के आसपास भारी मात्रा में पानी भर गया था। शाम के समय राबिया सैयद अपने कमरे के बाहर जमा पानी को पंप की मदद से निकाल रही थीं। इसी दौरान बारिश से जर्जर हो चुकी चॉल की दीवार अचानक भरभराकर उनके ऊपर गिर गई।

यह भी पढ़िए :
डिप्लोमा CAP 2026: आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, छात्रों को राहत

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला और नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पालघर पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु (Accidental Death) का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे ने मॉनसून के दौरान जर्जर और खतरनाक इमारतों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker