Trending

डिप्लोमा CAP 2026:आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, छात्रों को राहत

Diploma CAP 2026: Application deadline extended; relief for thousands of students

मुंबई/सान्वी देशपांडे : महाराष्ट्र सरकार ने प्रथम वर्ष डिप्लोमा इंजीनियरिंग (पॉलिटेक्निक) पाठ्यक्रम की सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रोसेस (CAP) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 जुलाई से बढ़ाकर 6 जुलाई 2026 कर दी है। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांतदादा पाटिल ने छात्रों की मांग और प्रवेश प्रक्रिया को मिल रहे उत्साहजनक प्रतिसाद को देखते हुए यह निर्णय लिया। ग्रामीण और दूर-दराज़ के क्षेत्रों के कई विद्यार्थियों को दस्तावेज़ अपलोड करने, ऑनलाइन आवेदन भरने तथा शुल्क जमा करने में तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में किसी भी पात्र छात्र का शैक्षणिक नुकसान न हो, इसलिए सरकार ने अतिरिक्त समय देने का फैसला किया है।

यह भी पढ़िए :
पंढरपुर वारी 2026: आषाढ़ी एकादशी पर रेलवे का बड़ा तोहफा

अब तक राज्यभर से 1,61,786 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है, जबकि 1,32,996 छात्रों ने शुल्क जमा कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है। संशोधित प्रवेश कार्यक्रम, नियम, आवश्यक दस्तावेज़ और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। मंत्री ने विद्यार्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन पूरा करने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker