पंढरपुर वारी 2026: आषाढ़ी एकादशी पर रेलवे का बड़ा तोहफा
Pandharpur Wari 2026: Railways' big gift on Ashadhi Ekadashi
मुंबई/सान्वी देशपांडे : आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर पंढरपुर जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए वेस्टर्न रेलवे ने उधना-मिराज-उधना के बीच स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। नियमित ट्रेनों में बढ़ते आरक्षण दबाव को कम करने के लिए शुरू की गई इन विशेष ट्रेनों से गुजरात और उत्तर महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। खास बात यह है कि इन ट्रेनों का ठहराव नंदुरबार, जलगांव सहित खानदेश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर रहेगा।
यह भी पढ़िए : महाराष्ट्र विधानसभा में महिला किसान बिल सर्वसम्मति से पारित
जलगांव की सांसद स्मिता वाघ ने इस सुविधा के लिए वेस्टर्न रेलवे प्रशासन से लगातार संपर्क और फॉलोअप किया था, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया। रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 09071 उधना से 23 और 24 जुलाई को सुबह 6:45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4 बजे पंढरपुर तथा 7:30 बजे मिराज पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 09072 मिराज से 24 और 25 जुलाई को सुबह 8:40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:50 बजे उधना पहुंचेगी।



