Trending

महाराष्ट्र विधानसभा में महिला किसान बिल सर्वसम्मति से पारित

Women Farmers' Bill Unanimously Passed in Maharashtra Legislative Assembly

मुंबई/सान्वी देशपांडे : महाराष्ट्र विधानसभा ने आज महाराष्ट्र महिला किसान सशक्तिकरण विधेयक 2026 को बिना किसी विरोध के सर्वसम्मति से पारित कर दिया। इस ऐतिहासिक कानून के साथ महाराष्ट्र महिलाओं को कानूनी रूप से किसान का दर्जा देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे ने बताया कि यह विधेयक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन तथा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार के नेतृत्व में तैयार किया गया।

यह भी पढ़िए : 
भारत-जापान मिलकर बढ़ाएंगे आर्थिक सुरक्षा सहयोग

विश्व महिला किसान वर्ष के अवसर पर विशेषज्ञों, कानूनी जानकारों और महिला किसानों से व्यापक चर्चा के बाद इसे अंतिम रूप दिया गया। इस कानून का लाभ नगर निगम क्षेत्रों को छोड़कर ग्रामीण क्षेत्रों की पात्र महिला किसानों को मिलेगा। केवल खेती से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ी महिलाओं को ही इसका लाभ मिलेगा। इस कानून के लागू होने से अब तक केवल कृषि मजदूर के रूप में पहचानी जाने वाली लाखों महिलाओं को किसान के रूप में कानूनी पहचान, समान अधिकार और सरकारी कृषि योजनाओं का सीधा लाभ मिल सकेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker