Trending

भारत-जापान मिलकर बढ़ाएंगे आर्थिक सुरक्षा सहयोग

India and Japan to Boost Economic Security Cooperation

विशेष/प्रतिनिधि : भारत और जापान ने अपनी विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी को नई मजबूती देते हुए आर्थिक सुरक्षा सहयोग पर संयुक्त घोषणापत्र जारी किया है। दोनों देशों ने स्पष्ट किया कि उनकी आर्थिक सुरक्षा साझेदारी आपसी विश्वास, साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और समान हितों पर आधारित है। घोषणापत्र में कहा गया है कि दोनों देशों की समृद्धि, सुरक्षा और आर्थिक भविष्य एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। भारत और जपान ने मुक्त एवं स्वतंत्र हिंद-प्रशांत क्षेत्र की परिकल्पना तथा क्षेत्रीय सुरक्षा और विकास के साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने पर भी सहमति जताई।

यह भी पढ़िए : 
अमरनाथ यात्रा 2026: पहलगाम और बालटाल मार्ग से शुरुआत

इसके तहत दोनों देश सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण खनिज, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी, स्वच्छ ऊर्जा और औषधि जैसे पांच प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को अधिक सुरक्षित, लचीला और विश्वसनीय बनाने के साथ-साथ दोनों देशों के आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को नई ऊंचाई प्रदान करेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker