Trending

अमरनाथ यात्रा 2026: पहलगाम और बालटाल मार्ग से शुरुआत

Amarnath Yatra 2026: Commencing via Pahalgam and Baltal Routes

जम्मू-कश्मीर/प्रतिनिधि : श्री अमरनाथ जी यात्रा आज जम्मू और कश्मीर के पहलगाम और बालतल मार्गों से शुरू हो रही है। पूरे देश से लाखों श्रद्धालु 57 दिनों की तीर्थयात्रा के दौरान पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर का दर्शन करेंगे। श्रद्धालु लगभग 3 हजार आठ सौ 88 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा में भगवान शिव का आशीर्वाद लेने और प्राकृतिक रूप से निर्मित बर्फ के शिवलिंग के दर्शन करने के लिए जाते हैं। यह यात्रा 28 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन समाप्त होगी।

श्रद्धालुओं का पहला जत्था कल दोहरे बेस कैंप पहुंचा।

श्रद्धालुओं का पहला जत्था कल कड़ी सुरक्षा के बीच अनंतनाग जिले के नुनवान और गांदरबल जिले के बालतल स्थित दोहरे बेस कैंप पहुंचा। श्रद्धालुओं के पहले जत्‍थे को कल सुबह उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से रवाना किया था। पहले जत्थे में 4 हजार आठ सौ 22 यात्री हैं, जिनमें से 2 हजार पांच सौ 10 पहलगाम मार्ग से और 2 हजार तीन सौ 12 बाल्टल मार्ग से यात्रा करेंगे।

यह भी पढ़िए : 
पंचायती राज मंत्रियों की राष्ट्रीय कार्यशाला आज दिल्ली में

यात्रा के सुचारू और सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए दोनों मार्गों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दोनों मार्गों पर विश्राम स्थल, भोजनालय, स्वास्थ्य सेवाएं और बचाव दल जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker