Trending

पंचायती राज मंत्रियों की राष्ट्रीय कार्यशाला आज दिल्ली में

National Workshop of Panchayati Raj Ministers in Delhi Today

दिल्ली/प्रतिनिधि : पंचायती राज मंत्रालय आज नई दिल्ली में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पंचायती राज मंत्रियों की राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित करेगा। कार्यशाला की अध्यक्षता केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह करेंगे, जबकि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एस. पी. सिंह बघेल भी इसमें शामिल होंगे। बैठक में सोलहवें वित्त आयोग की सिफारिशों तथा ग्रामीण स्थानीय निकायों को मिलने वाले अनुदानों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की भी समीक्षा होगी।

यह भी पढ़िए : 
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पश्चिम बंगाल दौरे पर

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पंचायतों की वित्तीय स्थिरता को मजबूत बनाना और स्वयं के राजस्व स्रोत बढ़ाने के उपायों पर विचार करना है। साथ ही राज्य अपने सफल अनुभव साझा करेंगे तथा कार्यान्वयन की चुनौतियों और समाधान पर मंथन करेंगे। सरकार का मानना है कि इस पहल से पंचायतों को सशक्त बनाकर बेहतर शासन, बुनियादी सुविधाएं, सार्वजनिक सेवाएं और समावेशी ग्रामीण विकास को बढ़ावा मिलेगा, जिससे विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को गति मिलेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker