लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पश्चिम बंगाल दौरे पर
Lok Sabha Speaker Om Birla on a visit to West Bengal
प. बंगाल/प्रतिनिधि : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज कोलकाता में पश्चिम बंगाल विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए आयोजित दो दिवसीय संसदीय एवं विधायी प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य नए विधायकों को संसदीय कार्यप्रणाली, विधायी प्रक्रियाओं और लोकतांत्रिक परंपराओं की गहन जानकारी प्रदान करना है। प्रशिक्षण के दौरान समिति प्रणाली, वित्तीय निगरानी, संसदीय विशेषाधिकार, सदन की कार्यवाही और विधानसभाओं में बढ़ती डिजिटल पहल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।
यह भी पढ़िए : असम के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, केंद्र से मिलेगा सहयोग
कार्यक्रम में पीठासीन अधिकारियों, संसदीय विशेषज्ञों और विधायकों के बीच संवाद एवं अनुभवों का आदान-प्रदान भी होगा। तकनीकी सत्रों में ‘एक प्रभावी विधायक कैसे बनें’, ‘संसदीय रीति-रिवाज, परंपराएं और शिष्टाचार’ जैसे विषय शामिल हैं। उद्घाटन सत्र में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू तथा पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।



