Trending

असम के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, केंद्र से मिलेगा सहयोग

Assam’s Development to Gain Momentum with Central Support

दिल्ली/प्रतिनिधि : असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को केंद्रीय रेल, सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर राज्य के औद्योगिक और बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में असम को भारत के उभरते सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में केंद्र सरकार से सहयोग का अनुरोध किया गया। मुख्यमंत्री ने सेमीकंडक्टर निर्माण, पैकेजिंग और उससे जुड़े संपूर्ण औद्योगिक इकोसिस्टम के विकास पर विशेष जोर दिया।

यह भी पढ़िएः
ठाणे: घोड़बंदर रोड पर चलते टेंपो में लगी भीषण आग

इसके अलावा लंका-उमरांगसो नई रेल लाइन परियोजना तथा प्रस्तावित भारत-भूटान रेल संपर्क परियोजना को शीघ्र गति देने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से असम में निवेश बढ़ेगा, उद्योगों को नई संभावनाएं मिलेंगी, रेल संपर्क मजबूत होगा और क्षेत्रीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र के सहयोग से राज्य आर्थिक विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker