Trending

ठाणे: घोड़बंदर रोड पर चलते टेंपो में लगी भीषण आग

Thane: Massive fire breaks out in a moving tempo on Ghodbunder Road

ठाणे/सान्वी देशपांडे : घोड़बंदर रोड स्थित वाघबिल पुल पर गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे एक गुजरात नंबर के टेंपो में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे के समय टेंपो ठाणे की ओर जा रहा था और उसमें निर्यात (एक्सपोर्ट) के लिए पीतल के नट-बोल्ट लदे हुए थे। आग लगते ही चालक ने वाहन रोककर बाहर निकलने में सफलता पाई, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़िएः
भारत vs इंग्लैंड T20: क्या जीत से शुरुआत करेगा भारत?

आग बुझाने के दौरान वाघबिल पुल पर यातायात को पुल के नीचे से डायवर्ट किया गया, जिससे कुछ समय तक ट्रैफिक प्रभावित रहा। बाद में हाइड्रा क्रेन की मदद से जले हुए टेंपो को सड़क किनारे हटाया गया और यातायात सामान्य कर दिया गया। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है और मामले की जांच जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker