मलेरिया से 4 मौतें, झारखंड सरकार ने जारी किया अलर्ट
4 Deaths Due to Malaria; Jharkhand Government Issues Alert
झारखंड/प्रतिनिधि : झारखंड सरकार ने पूर्वी सिंहभूम जिले में मलेरिया से चार लोगों की मौत के बाद पूरे राज्य में स्वास्थ्य अलर्ट जारी कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी उपायुक्तों को मलेरिया और अन्य रक्त-संक्रमण से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए तत्काल प्रभाव से आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्रों में घर-घर जाकर बुखार का सर्वेक्षण, मलेरिया की त्वरित जांच तथा गंभीर मरीजों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कर उपचार सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।
यह भी पढ़िएः EPFO ने घोषित की 8.25% ब्याज दर, कर्मचारियों को बड़ी राहत
अत्यधिक जोखिम वाले गांवों में स्वास्थ्य कर्मियों को रैपिड टेस्ट किट और मलेरिया-रोधी दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से साफ-सफाई बनाए रखने, मच्छरदानी का उपयोग करने और बुखार होने पर तुरंत जांच कराने की अपील की है। मलेरिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए राज्यभर में विशेष जन-जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।



