अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Amarnath Yatra Begins July 3; Stringent Security Measures in Place
विशेष/प्रतिनिधि : तीन जुलाई से शुरू हो रही 57 दिनों की पवित्र अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू-कश्मीर और पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद कर दी गई है। यात्रा मार्ग, दोनों आधार शिविरों और पवित्र अमरनाथ गुफा तक जाने वाले पहलगाम एवं बालटाल मार्ग पर बहुस्तरीय सुरक्षा तैनात की गई है। श्रद्धालुओं के पहले जत्थे जम्मू पहुंचने लगे हैं, जहां सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन निगरानी और आधुनिक सुरक्षा प्रणाली को सक्रिय कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मॉक ड्रिल भी आयोजित की।
यह भी पढ़िएः अफ़ग़ानिस्तान पर हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
प्रथम पूजा के अवसर पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिरीक्षक डॉ. अकुन सभरवाल ने पवित्र गुफा और बरारी मार्ग पर चिकित्सा सहायता केंद्रों का उद्घाटन किया। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित यात्रा मार्ग का पालन करने, मौसम संबंधी दिशा-निर्देशों का ध्यान रखने तथा सुरक्षा बलों के निर्देशों का सहयोग करने की अपील की है, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न हो सके।



