Trending

अफ़ग़ानिस्तान पर हमले की भारत ने की कड़ी निंदा

India Strongly Condemns Attacks on Afghanistan

विशेष/प्रतिनिधि : भारत ने अफ़ग़ानिस्तान के रिहायशी इलाकों पर पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों की कड़ी निंदा की है। इन हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित 36 नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 163 से अधिक लोग घायल हुए हैं। भारत के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि पाकिस्तान की यह कार्रवाई अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का गंभीर उल्लंघन है। मंत्रालय ने कहा कि इस तरह के हमले क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए बड़ा खतरा हैं तथा पाकिस्तान के गैर-जिम्मेदाराना और उकसावे वाले रवैये को दर्शाते हैं।

यह भी पढ़िएः
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 2 दिन के आंध्र दौरे पर

भारत ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही भारत ने दोहराया कि वह अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता, स्वतंत्रता और क्षेत्रीय अखंडता के समर्थन में मजबूती से खड़ा है। भारत ने सभी पक्षों से संयम बरतने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील भी की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker