Trending

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 2 दिन के आंध्र दौरे पर

President Droupadi Murmu on a Two-Day Visit to Andhra Pradesh

आंध्रप्रदेश/प्रतिनिधि : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से आंध्र प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह राज्य के दो केंद्रीय विश्वविद्यालयों के प्रथम दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। अपने दौरे के पहले दिन राष्ट्रपति विजयनगरम स्थित केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित करेंगी और मेधावी छात्रों को डिग्रियां एवं पदक प्रदान करेंगी। इसके बाद 2 जुलाई को राष्ट्रपति अनंतपुरम स्थित आंध्र प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।

यह भी पढ़िएः
ग्लोबल स्किल्स चैलेंज 2026 में भारत ने जीते 5 पदक

राष्ट्रपति का यह दौरा उच्च शिक्षा, अनुसंधान और जनजातीय समुदायों के शैक्षिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों विश्वविद्यालयों के प्रशासन ने समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker